TRENDING TAGS :
मानवाधिकार सम्मेलन में जुटेंगी नामचीन हस्तियां, डा. ओम प्रकाश व्यास व अश्विनी उपाध्याय होंगे शामिल
Hathras News: मानवाधिकार सम्मेलन में जुटेंगी नामचीन हस्तियां, डा. ओम प्रकाश व्यास व अश्विनी उपाध्याय होंगे शामिल
Hathras News
Hathras News: तृतीय प्रान्तीय एवं 115वें मेला श्री दाऊजी महाराज के अवसर पर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स (ADHR) के तत्वावधान में मानव अधिकार जागरूकता सम्मेलन का आयोजन 01 अक्टूबर 2026, गुरुवार को दोपहर 02 बजे मेला श्री दाऊजी महाराज, मेला पण्डाल, हाथरस में किया जाएगा।सम्मेलन का विषय “वर्तमान परिस्थितियों में मानव अधिकार के संरक्षण व संवर्धन में चुनौतियां” है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन लाल अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष करेंगे तथा दीप प्रज्वलन प्रो. (डॉ.) सरोज व्यास, राष्ट्रीय अध्यक्ष–महिला प्रकोष्ठ द्वारा किया जाएगा।
मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. ओम प्रकाश व्यास, अध्यक्ष दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग, अश्विनी उपाध्याय, अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट व पीआईएल मैन ऑफ इंडिया, सत्य प्रकाश पटेल (IAS), जिलाधिकारी हाथरस एवं चिरंजीव नाथ सिन्हा (IPS), पुलिस अधीक्षक हाथरस उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि प्रशांत तिवारी, अपर जिलाधिकारी एवं रामानंद कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक रहेंगे।गरिमामयी उपस्थिति रहेगी उपजिलाधिकारी राजबहादुर सिंह व क्षेत्राधिकारी हिमांशु माथुर उपस्थित रहेंगे व समन्वयक डॉ. सरिता सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी उपस्थित रहेगी
प्रवीन वार्ष्णेय, राष्ट्रीय महासचिव/RTI एक्टिविस्ट सम्मेलन के संयोजक हैं। आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन में वर्तमान समय में मानवाधिकारों के संरक्षण, संवर्धन तथा उनसे जुड़ी चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।आयोजक राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेंद्र गोयल, कमलकांत दोवराबाल, शैलेन्द्र सांवलिया, अनिल अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, पूजा वार्ष्णेय एवं शालिनी अग्रवाल ने नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं एवं मानवाधिकार प्रेमियों से सम्मेलन में सादर उपस्थित होने का आह्वान किया है।


