Hathras News: प्रेमिका का गला दबाकर हत्या, फिर प्रेमी ने लगाई फांसी, गांव में सनसनी

Hathras News : हाथरस कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भूरा में प्रेमी ने विवाहित प्रेमिका का गला दबाकर हत्या कर दी, फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ने घर लौटकर दोनों शव देखे।

G Singh
Published on: 18 Jun 2026 8:32 PM IST
Hathras News: प्रेमिका का गला दबाकर हत्या, फिर प्रेमी ने लगाई फांसी, गांव में सनसनी
X

 Hathras News

Hathras News : हाथरसl कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला भूरा निवासी युवक गांव की ही अपनी प्रेमिका के घर पहुंचाl यहां पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और फिर युवक ने प्रेमिका की गला दब का हत्या कर दी और फिर खुद फांसी के फंदे पर लटक गयाl इससे उसकी भी मौत हो गईl इस बात की जानकारी मिलने पर गांव के लोगों की मौत पर भीड़ लग गईl सूचना मिलते ही सीओ सदर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गएl फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गईl अब पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है l

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का अपने गांव की ही एक बच्चे की मां के साथ संबंध थाl गुरुवार की दोपहर को युवक अपनी विवाहित प्रेमिका के घर पहुंच गयाl यहां पर उसका प्रेमिका के साथ झगड़ा हुआl इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हुईl इसी बीच युवक ने प्रियंका की गला दवा कर हत्या कर दीl प्रेमिका का शव देख प्रेमी के होश उड़ गए और फिर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लीl शाम को महिला का पति काम से घर लौटा तो उसे दरवाजा खुला नहीं मिलाl अंदर से दरवाजा बंद थाl

काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो पति पीछे से घर के अंदर दाखिल हुआl घर के अंदर जाकर पति ने देखा कि उसकी पत्नी का शव कमरे में पड़ा हुआ है और फंदे पर उसी के गांव के युवक का शव लटका हुआ हैl इस बात की सूचना महिला के पति ने पुलिस को दीl इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गईl गांव के लोगों की घटना स्थल पर भी लग गईl सीओ सदर हिमांशु माथुर भी मौके पर पहुंच गएl फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर जाकर मौका मुआयना कियाl वहीं एएसपी ने भी घटना स्थल पर पहुंच मामले की जानकारी लीl

G Singh
ABOUT THE AUTHOR

G Singh

Next Story