TRENDING TAGS :
Hathras News: हाथरस के सादाबाद में घर में लगी आग, जलकर बुजुर्ग दंपति की मौत
Hathras News: हाथरस के सादाबाद में घर में लगी भीषण आग से बुजुर्ग दंपति की जलकर दर्दनाक मौत, इलाके में मची अफरा-तफरी।
Hathras News: कस्बा सादाबाद में रात एक मकान में आग लगने से पति-पत्नी की मौत हो गईl घटना के समय दोनों घर में अकेले थे। पड़ोस में ही उनके भाई को पड़ोसियों ने सूचना दीl लोगों ने दरवाजा पीटा, लेकिन अंदर सो रहे लोगों ने दरवाजा नहीं खोला। इस बात की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मोके पर पहुंच गईl ज़ब लोग आग बुझाने अंदर घुसे तो दम्पती बुरी तरह से जलकर मर चुके थे। हादसे से मौके पर अफरा तफरी मच गईl
आग मोहल्ला का कहारान के सहजाद बेग के मकान में आग लगी जिससे शहजाद बेग 70 साल ,उनकी पत्नी सलमा बेग 65 साल की मौत हो गई।दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।एनडीआरएफ की टीम भी वृंदावन से सादाबाद पहुंची। टीम में एनडीआरएफ के सीओ रजत कुमार ने बताया कि हमें एक घर में आग लगने की सूचना मिली थी फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पा लिया गया हैl इसमें दो लोगों की मौत हुई है। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर नीरज शर्मा ने बताया की दो लोगों की जलने से मौत हुई है दोनों की शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।


