TRENDING TAGS :
Hathras News: टेसू को लेकर दो पक्षों में हुआ पथराव, की फायरिंग
Hathras News: शनिवार को कोतवाली से सहपऊ क्षेत्र के गांव गुतहरा मैं एक युवक टेसू बेच रहा थाl इसी दौरान दूसरे समुदाय के एक बच्चे ने उसमें से एक टेसू खींच लियाl
टेसू को लेकर दो पक्षों में हुआ पथराव, की फायरिंग (photo: social media )
Hathras News: कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव गुतहरा में टेसू को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गएl दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और फिर पथराव हो गयाl यहां पर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर फायरिंग किए जाने का भी आरोप हैl संवेदनशील मामला होने के चलते पुलिस फोर्स गांव में पहुंच गईl अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हैl
शनिवार को कोतवाली से सहपऊ क्षेत्र के गांव गुतहरा मैं एक युवक टेसू बेच रहा थाl इसी दौरान दूसरे समुदाय के एक बच्चे ने उसमें से एक टेसू खींच लियाl जिससे टेसू टूट गया, इस बात को लेकर दोनों के बीच खासुनी हो गईl टेसू के पैसे दिए जाने की बात भी कही गई, लेकिन इसी दौरान मामला ज्यादा बिगड़ गया और यहां पर आए कुछ युवकों ने गाली गलौज करते हुए एकदम से मारपीट शुरू कर दीl जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गईl
गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गईl इसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कई हवाई फायर कर दिएl जिस गांव में तनाव पैदा हो गयाl इस बात की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गईl देखते ही देखते गांव छावनी में तब्दील हो गयाl पुलिस ने जैसे तैसे मामले को शांत करायाl अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हैl


