TRENDING TAGS :
स्काउट केयर अभियान के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित, विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिखाई प्रतिभा
Hathras News: हाथरस में यूपी स्काउट केयर अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन, स्लोगन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
Hathras News
Hathras News: भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ के दिशा-निर्देशन और जिला संस्था हाथरस के तत्वावधान में पंडित श्रीराम बाजपेई की जयंती के अवसर पर ‘यूपी स्काउट केयर अभियान’ के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला विद्यालय निरीक्षक रणवीर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला आयुक्त एडल्ट रिसोर्स गाइड एवं प्रधानाचार्य डॉ. नीतू यादव ने की। प्रतियोगिताओं में नुक्कड़ नाटक, स्किट, वीडियोग्राफी, शॉर्ट फिल्म, थीम सॉन्ग, गीत, कविता लेखन और स्लोगन प्रतियोगिता शामिल रहीं।कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन आयुक्त गाइड सोनाली वार्ष्णेय ने किया, जबकि जिला संगठन आयुक्त स्काउट धीरेन्द्र प्रताप सिंह की देखरेख में प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। निर्णायक मंडल में स्काउट मास्टर योगेंद्र वार्ष्णेय, गाइड कैप्टन शारदा विश्वकर्मा, कुमुद शर्मा और दिव्या उपाध्याय शामिल रहीं।
स्लोगन और कविता लेखन में विद्यार्थियों ने मारी बाजी
स्लोगन प्रतियोगिता में श्री रामचंद्र अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज की भूमिका ने प्रथम, प्रिया शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की श्वेता वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।कविता लेखन प्रतियोगिता में श्री रामचंद्र अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज की अनन्या कौशिक ने प्रथम और नैना अंसारी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की माधवी प्रकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नुक्कड़ नाटक में छात्राओं ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में श्री रामचंद्र अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज की यामिनी, छवि, आरुषि, कल्पना, सुमिति, खुशी, भावना और सोनी ने सामूहिक रूप से प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त कियावहीं, स्काउट विंग में श्री रामबाग इंटर कॉलेज की टीम के कृष्णा, स्मिथ, साजिद आदि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।कार्यक्रम में जिले के माध्यमिक विद्यालयों से बड़ी संख्या में स्काउट एवं गाइड शामिल हुए। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा और सामाजिक जागरूकता का प्रदर्शन किया।
श्रीराम बाजपेई के जीवन पर डाला प्रकाश
कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला संगठन आयुक्त स्काउट धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने भारतीय स्काउटिंग के जनक पंडित श्रीराम बाजपेई के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को स्काउटिंग के उद्देश्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया।अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. नीतू यादव ने सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।


