Hathras Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, दो की मौत, एक घायल

Hathras Accident: हादसे की जानकारी मिलने पर सादाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजे। वहीं घायल अरुण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

G Singh
Published on: 20 March 2024 12:15 PM IST
Hathras Accident
X

मृतक विनोद और लाखन का फाइल फोटो (Newstrack)

Hathras Accident: हाथरस जनपद के कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के मुरसान रोड पर मंगलवार-बुधवार की रात को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों में टक्कर मार दी। जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजे। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में दो मौतों की जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। कुछ ही देर बाद परिवार और गांव के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।

जनपद मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव मनीना बालू निवासी 26 वर्षीय लखन पुत्र मोती लाल की सादाबाद में ससुराल है। मंगलवार की देर रात को लखन अपने गांव के 22 वर्षीय विनोद पुत्र उदल सिंह और 20 वर्षीय अरुन पुत्र बनवारी लाल को साथ लेकर बाइक से सादाबाद जा रहे थे। मुरसान सादाबाद रोड पर सादाबाद के निकट स्थित मिश्रा कोल्ड स्टोरेज के पास अज्ञात बहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे विनोद व लखन की मौके पर ही मौत हो गई। अरुन बुरी तरह से घायल हो गया।


हादसे की जानकारी मिलने पर सादाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजे। वहीं घायल अरुण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी मृतकों के गांव के लोगों को हुई तो गांव में मातम छा गया। कुछ ही देर में मृतकों के परिवार व गांव के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर काफी भीड़ लग गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। शव गांव पहुंचे तो गांव में मातम छा गया और मृतकों के घर पर लोगों की भीड़ लग गई।

G Singh
ABOUT THE AUTHOR

G Singh

ghanshyam18905@gmail.com
Next Story