Hathras News: अवैध संबंधों का किया विरोध तो की विवाहिता की हत्या, फंदे पर लटका मिला शव

Hathras News: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर मायके के लोगों की भीड़ लग गई।

G Singh
Published on: 12 Sept 2025 8:30 PM IST
Hathras News: अवैध संबंधों का किया विरोध तो की विवाहिता की हत्या, फंदे पर लटका मिला शव
X

अवैध संबंधों का किया विरोध तो की विवाहिता की हत्या  (photo: social media )

Hathras News: चंदपा क्षेत्र के एक गांव में अवैध संबंधों के चलते विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। गांव में फंदे पर विवाहिता का शव लटका मिला। सूचना के बाद आधी रात को गांव पहुंचे मायके के लोगों ने पति व ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर मायके के लोगों की भीड़ लग गई।

फिरोजाबाद जनपद के थाना टूंडला क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी करीब दस साल पहले चंदपा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद विवाहिता को जानकारी हुई कि उसके पति के संबंध अपनी चाची से हैं। इस बात का विवाहिता विरोध करती तो उसके साथ मारपीट की जाती। पोस्टमार्टम हाउस पर मिले पिता ने बताया कि करीब पांच महीने से विवाहिता अपनी चचेरी बहन के घर आगरा रह रही थी।

बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

गुरुवार की शाम को पति उसे आगरा से बहाने करके अपने साथ लेकर गांव आ गया। पिता को रात को करीब तीन बजे सूचना मिली कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह सुनकर पिता के होश उड़ गए और वह अपने परिजनों को साथ लेकर बेटी की ससुराल पहुंचे। मायके के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। यहां पर मायके के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मनोज कुमार, एसएचओ चंदपा ने बताया पिता की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें पिता ने बेटी के पति के किसी और महिला से अवैध संबंध होने की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Monika

Monika

Mail ID - monika.254229@gmail.com

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story