TRENDING TAGS :
मैं मंत्री हूं...मुझे ही नहीं बुलाया, मंत्री दयाशंकर सिंह ने पीडब्ल्यूडी इंजीनियर की लगायी क्लास; जानें क्या है मामला
Minister Dayashankar Singh News: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह इस कदर भड़के हुए थे कि उन्होंने पीडब्ल्यूडी इंजीनियर को जमकर खरी-खोटी सुनायी।
Minister Dayashankar Singh News
Minister Dayashankar Singh News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एक नवनिर्मित पुल के उद्घाटन को लेकर काफी नाराज हो गये। उनकी नाराजगी इस कदर बढ़ गयी कि उन्होंने पीडब्ल्यूडी इंजीनियर को जमकर फटकार लगा दी। मिली जानकारी के अनुसार बलिया जनपद में नवनिर्मित पुल के उद्घाटन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
जब राज्य के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को यह पता चला कि उनके जनपद में पीडब्ल्यूडी ने उन्हें बिना सूचना दिये एक नवनिर्मित पुल को जनमानस के लिए खोल दिया है। जैसे ही यह जानकारी मंत्री को हुई वह आग बबूला हो उठे। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर की क्लास लगा दी। उन्होंने गुस्से में कह डाला कि दिमाग ज्यादा न खराब हो। मैं मंत्री हूं और मुझे ही नहीं बुलाया? उन्होंने आगे कहा कि मुझे यह बहुत अच्छे से पता है कि आप किस के इशारे पर यह काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मैं यहां का विधायक और मंत्री हूं। मुझे बिना जानकारी दिये पुत्र को कैसे खोल दिया गया? हालांकि इस दौरान मंत्री ने किसी का भी नाम नहीं लिया। लेकिन मंत्री ने यह भी कहा कि क्या यहां से चुनाव लड़ रहे हैं? बसपा टिकट दे रही है? यह जरूर हो सकता है कि विधायक आपको टिकट दिलाने में सहायता कर रहे हों। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह इस कदर भड़के हुए थे कि उन्होंने पीडब्ल्यूडी इंजीनियर को जमकर खरी-खोटी सुनायी।
बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि अधिशासी अभियंता ने पूर्व में अनुरोध के बावजूद भी पुल न खोलने के लिए औपचारिक परीक्षण और प्रशासनिक स्वीकृति के अभाव का हवाला दिया था। लेकिन मंगलवार को अचानक किसी ऐसे व्यक्ति के प्रभाव में आकर बिना अनुमति या सूचना के ही पुल को खोल दिया गय। जिससे कि हमें इसका श्रेय न मिल सके।


