UP में आई लव मोहम्मद Vs आई लव महादेवः छिड़ा पोस्टर वॉर, कानपुर से लेकर काशी तक विवाद

I Love Muhammed Vs I Love Mahadev: यूपी में ‘आई लव मोहम्मद’ का जवाब ‘आई लव महादेव’ से दिया जा रहा है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 25 Sept 2025 10:53 AM IST (Updated on: 25 Sept 2025 3:10 PM IST)
I Love Muhammed Vs I Love Mahadev
X

I Love Muhammed Vs I Love Mahadev

I Love Muhammed Vs I Love Mahadev: उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से ‘आई लव मोहम्मद’ को लेकर प्रदर्शन चल रहा है। मुस्लिम वर्ग के लोग आई लव मोहम्मद के पोस्टर लगा रहे हैं और प्रदर्शन भी कर रहे हैं। अब यह पोस्टर मामला आग बढ़ता जा रहा है। यूपी में ‘आई लव मोहम्मद’ का जवाब ‘आई लव महादेव’ से दिया जा रहा है। कई शहरों में ‘आई लव मोहम्मद’ के लहरा रहे पोस्टर्स के बीच अब यूपी के वाराणसी जनपद में ‘आई लव महादेव’ के बैनर मंदिरों, मठों और सार्वजनिक स्थलों में नजर आने लगे हैं।

कट्टरपंथियों को मिलेगा जवाब

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में कुछ संतों ने ‘आई लव मोहम्मद’ के जबाब में ‘आई लव महादेव’ के पोस्टर्स जगह-जगह लगाये हैं। वाराणसी के जगद्गुरू शंकरचार्य नरेंद्रानंद के नेतृत्व में संतों ने शहर के मंदिरों, मठों और सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर लगाए। इसके साथ ही महादेव के पोस्टर्स लहराये भी लगये। सार्वजनिक स्थलों पर ‘आई लव महादेव’ के पोस्टर लगाकर संतों ने कहा कि सनानत सेना के जरिए संत समाज कट्टपंथियों का जवाब देगा।

कहां से शुरू हुआ विवाद?

उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद से बारावफात के दिन से यह विवाद शुरू हुआ। कानपुर में बिना अनुमति के लोगों ने जुलूस निकाला और सड़क किनारे टेंट लगाकर उस पर ’आई लव मोहम्मद’ का पोस्टर लगाया था। इस पोस्टर को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने आपत्ति जतायी और पुलिस से हस्तक्षेप करने की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंच टेंट को हटवा दिया। जिसके बाद जुलूस में शामिल लोग उग्र हो गये और प्रदर्शन करने लगे। कानपुर से शुरू हुआ यह विवाद यूपी के कई शहरों तक पहुंच गया। जहां लोगों ने पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। कानपुर में पुलिस ने इस मामले में 9 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

Former Content Writer Mail ID -Shishulko@gmail.comShishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story