IMD Rain Alert जारी, 100 KM की रफ्तार से आने वाला है बड़ा तूफान; UP समेत कई राज्यों में होगी वर्षा

IMD Rain Alert, Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान कई इलाकों में 70-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Priya Singh Bisen
Published on: 28 May 2026 4:41 PM IST
IMD Rain Alert
X

IMD Rain Alert

IMD Rain Alert, Weather Update: पूरे देश इस वक़्त भयंकर गर्मी से परेशान लोगों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आ गयी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 28 मई से 31 मई तक उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के कई राज्यों में तेज आंधी, तूफान और भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान कई इलाकों में 70-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत, राजस्थान, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ भागों में तापमान में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं, उत्तर भारत के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ झमाझम वर्षा की पूरी संभावना है। विशेषतौर पर यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है।

100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी आंधी

IMD के अनुसार, 29 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी आंधी चल सकती है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 31 मई को गरज-चमक के साथ तेज वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 28 और 29 मई को तेज हवाओं और बरसात की पूरी संभावना जताई गई है।

राजस्थान में भी मौसम अब पूरी तरह से करवट लेने वाला है। पूर्वी राजस्थान में 29 और 30 मई को तेज आंधी और वर्षा हो सकती है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में 31 मई से 2 जून तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वी भारत की बात करें तो बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी मौसम खराब रहने वाला है। बिहार में 29 मई को 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और ओलावृष्टि की आशंका है। वहीं, झारखंड और ओडिशा में 28 से 31 मई तक गरज-चमक के साथ वर्षा होने का अनुमान है।

इन राज्यों में वर्षा का अलर्ट

जानकारी के मुताबिक पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण भारत के तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल में भी आगामी कुछ दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान बेहद सतर्कता बरतने, खुले स्थानों से दूर रहने और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है।

ऐसे ही मौसम से संबंधित लगातार लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack.com की वेबसाइट विजिट करें।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story