बदायूं में 9 बच्चों की माँ नीलम 52 साल की उम्र में प्रेमी संग हुई फ़रार, गहने और पैसे भी ले गई साथ

Badaun News: बदायूं में 52 वर्षीय महिला अपने परिवार, पति और 9 बच्चों को छोड़ दिया है और 2 सितंबर को 32 वर्षीय प्रेमी संग फ़रार हो गई थी। कोर्ट ने नीलम के इस फैसले का सम्मान किया है। अपने साथ नीलम प्रॉपर्टी के कागज, गहने और नगद रुपये भी लेकर चली गई थी।

Manu Shukla
Published on: 12 Sept 2025 4:49 PM IST
बदायूं में 9 बच्चों की माँ नीलम 52 साल की उम्र में प्रेमी संग हुई फ़रार, गहने और पैसे भी ले गई साथ
X

Badaun News: बदायूं के खेड़ा जलालपुर गांव में प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे जिले को स्तब्ध कर दिया है। 52वर्षीय नीलम अपने से 20 साल छोटे प्रेमी पप्पू यादव के साथ घर के सारे प्रॉपर्टी के पेपर, करीब चार लाख से अधिक मालियत के गहने और 50 हज़ार रुपये नकद लेकर फ़रार हुई है। हैरानगी की बात यह है कि अपनी 10 वर्ष की बेटी को भी नीलम अपने साथ ही ले गई है। इसके अलावा वह 9 बच्चों की माँ है। नीलम का पति ओमपाल दिल्ली में मजदूरी करके अपने घर का पालन पोषण करता था। पत्नी के इस तरह फ़रार होने से ओमपाल भी काफ़ी सदमे में है।

नीलम जो कि 9 बच्चों की माँ है और उसकी 3 बेटियों की शादी हो चुकी है, अपने से 20 वर्ष छोटे प्रेमी पप्पू के साथ 2 सितंबर को फ़रार हुई थी। इस घटना के बारे में पता लगते ही ओमपाल तुरंत ही खोजबीन चालू कर दी लेकिन नीलम का कोई पता न चल पा रहा था। ओमपाल की शिकायत पर पुलिस ने पप्पू और उसके भाई वीरेंद्र के खिलाफ 87 BNS की धारा में मुकदमा दर्ज किया। FIR के बाद नीलम 10 सितंबर को थाने पहुंची। पुलिस को दिए बयान में नीलम ने कहा कि वह अब ओमपाल के साथ नहीं बल्कि पप्पू के साथ अपना जीवन बिताना चाहती है। कोर्ट ने नीलम के इस फैसले का सम्मान किया है और उसे पप्पू के साथ रहने की इजाज़त भी दे दी है। लेकिन ओमपाल का इस कहना है कि नीलम उसकी सारी ज़िंदगी की कमाई ही लेकर चली जा रही है जो कि गलत है और बेटी का एक नीलम जैसी औरत के साथ रहना उसके आने वाले भविष्य के सही नहीं है। इसके अलावा ओमपाल ने कोर्ट के सामने यह दलील भी पेश की कि उसे उसकी प्रॉपर्टी और बेटी उपलब्ध कराए जाय।

पहले भी हो चुकी थी फ़रार

नीलम का घर छोड़कर भागने का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी जून महीने में वह घर से यह कहकर निकली थी कि नदी में कूदकर अपनी जान देने जा रही है। इस घटना की सूचना लगते ही ओमपाल घर वापस लौट आया था और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने नीलम को उसके प्रेमी संग 30 अगस्त की रात कासगंज जिले में ढूंढ निकाला था। घटना के बाद नीलम ने माफी मांगी थी और ऐसा वादा किया था कि अब वह आगे ऐसा काम कभी नहीं करेगी। घरवालों को भी लग रहा था कि अब ऐसा कुछ नहीं होगा लेकिन नीलम सही मौका मिलने पर घर के पैसे, गहने समेत प्रॉपर्टी के पेपर्स तक लेकर फ़रार हो गई।

9 बच्चों की माँ है नीलम

ओमपाल दिल्ली में मजदूरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी नीलम बच्चों के साथ रहती थी। ओमपाल और नीलम की शादी को 32 साल हो चुके हैं। दोनों के नौ बच्चे हैं इसमे सबसे बड़ा बेटा कौशल (30) दूसरा बेटा नीरज (28), जिसने पिछले साल आत्महत्या कर ली थी। प्रीति(25), गौरव(22), शिवानी(19), श्यामसुंदर(16), अखिलेश(12) और सबसे छोटी अंजलि(10) है। तीन बेटियों और एक बेटे की शादी हो चुकी है और उनके बच्चे भी हैं। ओमपाल ने नीलम के नाम पर 3.5 बीघा जमीन भी खरीदी थी जिसकी कीमत इस समय 15 से 18 लाख रुपये है। नीलम के जाने से ओमपाल और उसके परिवार सहित पूरा गाँव शर्मसार है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Manu Shukla

Manu Shukla

Former News Publisher Mail ID - shukladm16@gmail.com

Manu Shukla is a Former News Publisher at Newstrack.com.

Next Story