UP News: जल निगम के रिटायर्ड अफसरों के घर छापेमारी, मिली करोड़ों की संपत्ति

UP News: जल निगम के रिटायर्ड अधिकारीयों के यहां रेड में करोड़ों की संपत्ति मिली है।

Sonali kesarwani
Published on: 3 Oct 2024 5:20 AM GMT (Updated on: 3 Oct 2024 5:35 AM GMT)
UP News
X

UP News (pic: social media) 

UP News: लखनऊ की टीम ने पांच रिटायर्ड जल निगम इंजीनियरों के घर छापा मारा था। जिसमें टीम को अधिकारीयों के घर से करोड़ों की संपत्ति मिली है। जाँच कर रही टीम को पांच रिटायर जल निगम इंजीनियरों के लखनऊ से दिल्ली तक बैंक लॉकर मिले हैं। उनके घरों में नौ-नौ एसी लगे हैं। जेवरों की कीमत करोड़ों में, सभी के पास 25-30 लाख की दो-दो लग्जरी गाड़ियां भी मिली हैं। विजिलेंस की टीम अकूत सम्पत्ति का मूल्यांकन कर रही है। इस मामले की जैसी - जैसे जांच आगे बढ़ रही है अधिकारीयों की टेंशन बढ़ती जा रही है।

विजिलेंस टीम ने तैयार किया दस्तावेज

दो दिन पहले अधिकारियों के घर पड़ी रेड को लेकर बुधवार को विजिलेंस की टीम ने एक दस्तावेज तैयार किया है। जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि लखनऊ के कई इलाकों देवरिया, नॉएडा और दिल्ली में अधिकारीयों ने महँगी- महँगी जमीने खरीदी हैं। लखनऊ से लेकर नॉएडा तक कई बैंकों में लॉकर है। वहीं उनमें से के अधिकारी की मोहनलालगंज में जमीन पर स्कूल भी चल रहा है। आपको बता दें कि जिन अधिकारियों के यहाँ रेड डाली गई है उनके नाम राघवेंद्र गुप्ता,सतवीर सिंह चौहान अजय रस्तोगी, कमल कुमार खरबंदा और कृष्ण कुमार पटेल हैं।

दो करोड़ से ज्यादा के मिले जेवर

अधिकारीयों के घर पर रेड के दौरान यह भी पाया गया कि उनके घरों में जो भी चीजे थी वो काफी ज्यादा महँगी- महँगी थी। जांच के दौरान अफसरों के घर दो- दो लग्जरी गाड़ियां मिली हैं। साथ ही एक लाख का सोफा और घर में नौ- नौ एसी लगी है। इन सब के अलावा अधिकारीयों के घर से काफी जेवर मिले है जिसकी कीमत दो करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है। आपको बता दें कि इस अधिकारियों के घर पर जांच के आदेश प्रशासन की तरफ से ही दिया गया था। विजिलेंस टीम ने मं अधिकारियों से कई दस्तावेज मांगे थे लेकिन उनकी तरफ से आनाकानी का बहाना देख कर टीम ने कोर्ट से सर्च वॉरेंट लिया और छापा मारना शुरू कर दिया।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story