Jalaun News: जालौन में जनगणना अभियान तेज, डीएम ने नागरिकों से मांगा सहयोग

Jalaun News: जालौन में जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य जारी, डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने सही जानकारी देने और टीम को सहयोग करने की अपील की।

Afsar Haq
Published on: 25 May 2026 5:46 PM IST
Census campaign intensifies in Jaloun, DM seeks cooperation from citizens
X

जालौन में जनगणना अभियान तेज, डीएम ने नागरिकों से मांगा सहयोग (Photo- Newstrack)

Jalaun News: जालौन, उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश और जनपद के भविष्य की विकास योजनाओं की आधारशिला है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग और सही जानकारी अत्यंत आवश्यक है।

रविवार को जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य की समीक्षा के लिए आयोजित वर्चुअल बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त प्रगणकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में 22 मई से 20 जून तक जनगणना अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों से आवश्यक जानकारियां एकत्र कर रहे हैं।

जनगणना का डाटा

डीएम ने निर्देश दिए कि सभी प्रगणक शालीन व्यवहार बनाए रखते हुए निर्धारित प्रारूप में सही, स्पष्ट और तथ्यात्मक जानकारी दर्ज करें। उन्होंने कहा कि जनगणना का डाटा भविष्य में सरकारी योजनाओं, संसाधनों के वितरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और आधारभूत सुविधाओं की योजना तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

गई जानकारी सही रूप में उपलब्ध कराएं

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि जनगणना टीम को पूरा सहयोग दें और मांगी गई जानकारी सही रूप में उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि हर नागरिक की सहभागिता से ही सटीक जनगणना संभव हो सकेगी, जिससे आने वाले वर्षों में जनपद और देश के विकास को नई दिशा मिलेगी। बैठक में अधिकारियों एवं प्रगणकों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Publisher Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Experienced Hindi Journalist with 6 Years of Experience

Next Story