Jalaun News: दलित छात्रा उत्पीड़न मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Jalaun News: जालौन में महोबा की दलित छात्रा उत्पीड़न घटना को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

Afsar Haq
Published on: 25 May 2026 1:39 PM IST (Updated on: 25 May 2026 3:07 PM IST)
Jalaun News
X

Jalaun News(Photo-Social Media)

Jalaun News: बीते दिनों महोबा जनपद मे दलित छात्रा के साथ कथित अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और अमानवीय यातनाएं दिए जाने की घटना को लेकर जालौन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में डीएम परिसर में प्रदर्शन किया। यहां कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है।

यहां उरई जिलाधिकारी कार्यालय में सोमवार को कांग्रेस कांग्रेस पार्टी ने महोबा की घटना को लेकर प्रदर्शन करते हुए राजपाल के नाम ज्ञापन देते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर ने कहा कि, महोबा की एक दलित छात्रा, जो नीट की तैयारी कर रही थी, का असामाजिक तत्वों द्वारा अपहरण कर लिया गया। आरोप है कि छात्रा को 16 दिनों तक प्रयागराज में बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया तथा सिगरेट से जलाकर अमानवीय यातनाएं दी गईं। साथ ही जबरन शादी कराने का भी प्रयास किया गया।

कांग्रेस नेताओं ने इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। वही शहर अध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने ने कहा कि, प्रदेश में महिलाओं और दलितों के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़िता और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जाए तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। यहां इनके द्वारा चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी।

Anjali Soni

Anjali Soni

News Publisher Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story