TRENDING TAGS :
Jalaun News: जहरीला पदार्थ खाने से ई-रिक्शा चालक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Jalaun News: शराब की लत और पत्नी से विवाद के बाद तनाव में अधेड़ ने खाया जहरीला पदार्थ, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत।
जहरीला पदार्थ खाने से ई-रिक्शा चालक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम (Photo- Social Media)
Jalaun News: जालौन उरई। शहर के पुराना रामनगर मोहल्ले में रहने वाले एक ई-रिक्शा चालक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल और बाद में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार पुराना रामनगर निवासी रामबाबू पुत्र वाला प्रसाद ई-रिक्शा चलाकर मजदूरी करता था और इसी से परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था। अत्यधिक शराब सेवन के कारण उसके फैफड़ों में इंफेक्शन हो गया था, जिसका इलाज भी कराया गया था। कुछ दिन तक स्वास्थ्य ठीक रहने के बाद वह दोबारा ई-रिक्शा चलाने लगा, लेकिन फिर से शराब पीने लगा।
पत्नी से था विवाद
बताया गया कि दो दिन पहले किसी बात को लेकर उसका विवाद अपनी पत्नी से हो गया था, जिसके बाद वह अधिक शराब पीने लगा। इसी मानसिक तनाव में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। घर पहुंचने पर उसने खुद परिजनों को इसकी जानकारी दी। यह सुनते ही परिवार के लोग घबरा गए और तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान रामबाबू की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


