TRENDING TAGS :
Jalaun News: जालौन का फर्जी एंटी करप्शन अधिकारी गिरफ्तार, 29.50 लाख की ठगी
Jalaun News: एट क्षेत्र के युवक ने खुद को एंटी करप्शन अधिकारी बताकर सर्राफा कारोबारी से कार्रवाई का डर दिखाया और किस्तों में 29.50 लाख रुपये ठग लिए।
जालौन का फर्जी एंटी करप्शन अधिकारी गिरफ्तार, 29.50 लाख की ठगी (Photo- Newstrack)
Jalaun News: जालौन। महंगे शौक, रुतबे की चाह और जल्द अमीर बनने की लालसा युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रही है, इसकी बानगी शुक्रवार को देखने को मिली। जब जिले के एट थाना क्षेत्र के ग्राम अमीटा निवासी युवक को एमपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया युवक खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बताता था जिसमें कई लोगों से लाखों की ठगी को अंजाम दिया था।
काली वर्दी पहनकर किया फ्रॉड
जानकारी के अनुसार जिले के अमीटा गांव निवासी मनीष कुमार गुबरेले पहले एक मानवाधिकार संगठन से जुड़कर स्थानीय स्तर पर पुलिस की गतिविधियों में सहयोग करता था। इसी दौरान उसने अधिकारियों की कार्यशैली और वर्दी के प्रभाव को करीब से देखा। गांव में वह अक्सर काली वर्दी पहनकर कंधों पर तीन स्टार लगाकर आता था और खुद को बड़ा अधिकारी बताकर लोगों पर रौब जमाता था।
आरोप है कि उसने दतिया के सर्राफा कारोबारी प्रियांश सिंघल को निशाना बनाया। वह कथित एफआईआर और पहचान पत्र दिखाकर कारोबारी को कार्रवाई व जेल भेजने का डर दिखा रहा था। कारोबारी के खिलाफ शिकायत दर्ज है और मामला खत्म कराने के लिए रकम देनी होगी। पीड़ित के मुताबिक उसने 10 जून, 12 जून, 25 जून, 15 जुलाई और 20 अगस्त को अलग-अलग किस्तों में कुल 29.50 लाख रुपये वसूल लिए।
आरोपी गिरफ्तार
जब कारोबारी को संदेह हुआ तो उसने झांसी स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय में जानकारी की। वहां पता चला कि मनीष नाम का कोई अधिकारी तैनात नहीं है और उसके खिलाफ कोई एफआईआर भी दर्ज नहीं है।
सर्राफा व्यापारी ने दतिया थाने में शिकायत दर्ज कराई इसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचना और धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


