Jalaun News: जालौन अग्निकांड पीड़ित परिवारों से मिला सपा प्रतिनिधि मंडल, वितरित की सामग्री

Jalaun News: जालौन के कुसमिलिया गांव में आग से 17 घर जलने के बाद सपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित की।

Afsar Haq
Published on: 26 May 2026 7:57 PM IST
SP delegation meets Jalaun fire victims families
X

जालौन अग्निकांड पीड़ित परिवारों से मिला सपा प्रतिनिधि मंडल, वितरित की सामग्री (Photo- Newstrack)

Jalaun News: जालौन। डकोर ब्लॉक के ग्राम कुसमिलिया में सोमवार शाम भीषण आग लगने से 17 घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग की घटना में घरों में रखा खाने-पीने का सामान, नगदी, घरेलू सामग्री और पशुधन नष्ट हो गया। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए।

मंगलवार को समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेता ग्राम कुसमिलिया पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना तथा उनकी समस्याएं सुनीं।

परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई

इस दौरान समाजवादी पार्टी की ओर से सभी 17 प्रभावित परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई जिसमें खाध सामग्री से लेकर दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल रही ताकि उन्हें तत्काल राहत मिल सके।

जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने कहा कि आग की इस घटना से गरीब परिवारों की जिंदगी पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई परिवारों के पास अब रहने और खाने तक की व्यवस्था नहीं बची है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हर दुख की घड़ी में जनता के साथ खड़ी है और पीड़ितों को हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समाजवादी पार्टी नेताओं ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि आग से प्रभावित सभी 17 परिवारों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए, जिससे वे दोबारा अपना जीवन व्यवस्थित कर सकें। साथ ही पीड़ितों के लिए आवास, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Publisher Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Experienced Hindi Journalist with 6 Years of Experience

Next Story