Jalaun News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक में जिंदा जलकर चालक की दर्दनाक मौत

Jalaun News: जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से नीचे गिरा ईंटों से लदा ट्रक, आग लगने से चालक की जिंदा जलकर मौत, 3 घंटे चला रेस्क्यू।

Afsar Haq
Published on: 4 Nov 2026 11:40 AM IST
Jalaun News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक में जिंदा जलकर चालक की दर्दनाक मौत
X

Jalaun Bundelkhand Expressway Accident

Jalaun News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। जालौन कोतवाली क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 209.2 के पास ईंटों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरा। हादसे के बाद ट्रक में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि चालक को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। ट्रक के अंदर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव के अवशेष बाहर निकाला जा सका। वहीं पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार जालौन से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह ट्रक मैनपुरी से ईंट लादकर झांसी की ओर जा रहा था। करीब तीन बजे जब ट्रक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 209.2 के पास पहुंचा, तभी चालक को झपकी आ गई। इससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरा। नीचे गिरते ही ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि तत्काल ट्रक तक पहुंचना और अंदर फंसे चालक को निकालना संभव नहीं हो सका। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद करीब तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चालक का जला हुए अवशेष बाहर निकाला गए। वही पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वही चालक की शिनाख्त करने में जुटी हुई है जिससे उनके परिजन को हादसे की जानकारी दी जा सके।

Afsar Haq
ABOUT THE AUTHOR

Afsar Haq

वरिष्ठ संवाददाता, जालौनafsarhaq@newstracksite.vocalwire.com

अफसर हक वरिष्ठ पत्रकार हैं और 2015 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला और लोक भार्ती जैसे प्रतिष्ठानों से जुड़े रहे हैंं। आपने विभिन्न विषयों पर धारदार रिपोर्टिंग से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

Next Story