TRENDING TAGS :
Jalaun Accident News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस हादसे का शिकार, सात घायल
Jalaun Accident News: जालौन के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिसमें सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
Jalaun Accident News
Jalaun Accident News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। डकोर थाना क्षेत्र में फूलपुरा के पास किमी संख्या 170 पर करीब 3:30 बजे बस आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई। सूचना मिलते ही डकोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।
बताया गया कि मिनी बस चित्रकूट दर्शन कर राजस्थान लौट रही थी। बस चालक कमल सिंह राजपूत पुत्र रामस्वरूप सिंह, निवासी लक्ष्मणगढ़, अलवर ने पुलिस को बताया कि ओवरटेक करते समय उसे नींद की झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से जा टकराई। बस में बच्चों समेत कुल 18 श्रद्धालु सवार थे।हादसे में चालक कमल सिंह राजपूत सहित पप्पू राम गुप्ता (55), कुसुम देवी (50), नीमा देवी (35), रेखा गुप्ता (36), किशन लाल सोनी (55) तथा जयद्रा (52) घायल हो गए। सभी घायल राजस्थान के जिला कोटपूतली-बहरोड़ के थाना बास दयाल क्षेत्र स्थित कैराना गांव के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।


