Jalaun News: तेज रफ्तार क्रेटा ने बाइक में मारी टक्कर, खंती में गिरी कार; चार घायल

Jalaun News: जालौन में कानपुर-झांसी हाईवे पर तेज रफ्तार क्रेटा ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी, कार खंती में गिरी; हादसे में चार युवक घायल हुए।

Afsar Haq
Published on: 12 Aug 2026 9:01 PM IST
Jalaun News: तेज रफ्तार क्रेटा ने बाइक में मारी टक्कर, खंती में गिरी कार; चार घायल
X

Jalaun News

Jalaun News: कानपुर-झांसी हाईवे पर सोमई गांव के पास हरदोई मोड़ पर बुधवार शाम तेज रफ्तार क्रेटा कार ने आगे जा रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खंती में जा गिरी। हादसे में कार सवार समेत बाइक सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टोल की एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई भेजा, जहां एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

एट थाना क्षेत्र के ग्राम पड़उा निवासी राम प्रसाद पाल (लगभग 55) पुत्र कामता प्रसाद और अरुण चौधरी पुत्र ठाकुर दास बाइक से एट की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उरई की ओर से आ रही तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार राम प्रसाद पाल और अरुण चौधरी के साथ कार सवार नंदलाल (55) और प्रांशु (30), निवासी बर्रा, थाना नौबस्ता, कानपुर नगर घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शिव शंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकलवाकर टोल एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। चिकित्सकों ने एक घायल की हालत नाजुक बताई है।पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे की जानकारी घायलों के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Afsar Haq
ABOUT THE AUTHOR

Afsar Haq

वरिष्ठ संवाददाता, जालौनafsarhaq@newstracksite.vocalwire.com

अफसर हक वरिष्ठ पत्रकार हैं और 2015 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला और लोक भार्ती जैसे प्रतिष्ठानों से जुड़े रहे हैंं। आपने विभिन्न विषयों पर धारदार रिपोर्टिंग से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

Next Story