Jalaun News: जालौन हाईवे पर डीएम-एसपी का निरीक्षण, सड़क सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

Jalaun News: जालौन में डीएम और एसपी ने देर रात झांसी-कानपुर हाईवे का निरीक्षण किया। सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और ओवरब्रिज निर्माण को लेकर अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए।

Afsar Haq
Published on: 21 May 2026 4:38 PM IST
Jalaun News: जालौन हाईवे पर डीएम-एसपी का निरीक्षण, सड़क सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश
X

Jalaun News

Jalaun News: जालौन में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह देर रात झांसी कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। अधिकारियों ने कालपी यमुना पुल, जोल्हूपुर चौराहा और आटा टोल प्लाजा का जायजा लेते हुए यातायात व्यवस्था, सुरक्षा उपायों और आमजन की सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बुधवार देर रात हाईवे के संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कालपी स्थित यमुना पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य को देखते हुए डीएम ने वैकल्पिक डायवर्जन व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरम्मत के दौरान किसी भी स्थिति में यातायात बाधित नहीं होना चाहिए तथा भारी वाहनों और आम नागरिकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलनी चाहिए।

जोल्हूपुर चौराहे पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण को लेकर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि ओवरब्रिज बनने से जाम और सड़क दुर्घटनाओं में काफी कमी आएगी तथा यातायात अधिक सुगम होगा। निरीक्षण के दौरान हाईवे किनारे ट्रकों और भारी वाहनों की सड़क पर ही मरम्मत किए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों को ऐसे अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।आटा टोल प्लाजा पर डीएम ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम को लगातार सक्रिय रखने और सड़क सुरक्षा संबंधी संदेश प्रसारित करने के निर्देश दिए। साथ ही रात्रि में गुजरने वाले वाहन चालकों को थकान की स्थिति में रेस्ट एरिया में विश्राम करने के लिए जागरूक करने को कहा।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story