Jalaun: जालौन में मिलावटखोरों और नकली दवाएं बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, डीएम ने दिए निर्देश

Jalaun News: जालौन में मिलावटी खाद्य पदार्थों और नकली दवाओं की बिक्री पर डीएम समीर ने सख्ती दिखाई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग को होटल, मिठाई की दुकानों और मेडिकल स्टोरों के नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।

Afsar Haq
Published on: 2 Nov 2026 4:48 PM IST
Jalaun: जालौन में मिलावटखोरों और नकली दवाएं बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, डीएम ने दिए निर्देश
X

Jalaun News

Jalaun News: जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों और नकली दवाओं की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन सख्त रुख अपनाने जा रहा है। सोमवार को जिलाधिकारी समीर ने कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को नियमित जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि व्यवसाय के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों और दूध, पनीर, घी व खाद्य तेल बेचने वाले प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण करें। संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनकी प्रयोगशाला में जांच कराई जाए। जांच में नमूने फेल होने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ प्रभावी पैरवी करते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।त्योहारों के मद्देनजर डीएम ने मिठाई की दुकानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अत्यधिक चमकीली, असामान्य रंगों वाली और खुले में रखी मिठाइयों को खरीदने से बचें।

साथ ही मिठाई खरीदते समय उसकी ताजगी, स्वच्छता तथा निर्माण और पैकिंग की तारीख का विशेष ध्यान रखें।उन्होंने औषधि विभाग को मेडिकल स्टोरों का नियमित निरीक्षण करने और नकली, एक्सपायरी व मानकविहीन दवाएं बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।डीएम ने कहा कि मिलावट और नकली उत्पादों की रोकथाम के लिए मुखबिर तंत्र को मजबूत किया जाए। इसके साथ ही कार्यशालाओं, संगोष्ठियों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जाए।

Afsar Haq
ABOUT THE AUTHOR

Afsar Haq

वरिष्ठ संवाददाता, जालौनafsarhaq@newstracksite.vocalwire.com

अफसर हक वरिष्ठ पत्रकार हैं और 2015 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला और लोक भार्ती जैसे प्रतिष्ठानों से जुड़े रहे हैंं। आपने विभिन्न विषयों पर धारदार रिपोर्टिंग से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

Next Story