Jalaun News: जालौन भैंस बांधने के विवाद में बुजुर्ग की मौत, प्राइवेट अंग पर लात मारने का आरोप

Jalaun News: जालौन के ताहरपुर गांव में भैंस बांधने के विवाद के दौरान बुजुर्ग की मौत, प्राइवेट अंग पर लात मारने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी।

Afsar Haq
Published on: 4 Aug 2026 8:01 PM IST
Jalaun News: जालौन भैंस बांधने के विवाद में बुजुर्ग की मौत, प्राइवेट अंग पर लात मारने का आरोप
X

Jalaun News: जालौन भैंस बांधने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद एक बुजुर्ग की मौत के साथ दर्दनाक घटना में बदल गया। विवाद के दौरान एक पक्ष पर दूसरे बुजुर्ग के प्राइवेट अंग पर लात मारने का आरोप है। गंभीर हालत में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम ताहरपुर निवासी सगनु राईन (70) और गांव के ही जगराम कुशवाहा (70) के बीच भैंस बांधने को लेकर कहासुनी हो गई।ग्रामीणों के अनुसार विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान जगराम ने सगनु के प्राइवेट अंग पर जोरदार लात मार दी, जिससे वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। परिजन तत्काल उन्हें सीएचसी कदौरा लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कदौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए तथा परिजनों से पूछताछ की।

थाना पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। वहीं मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मचा हुआ।

Afsar Haq
ABOUT THE AUTHOR

Afsar Haq

वरिष्ठ संवाददाता, जालौनafsarhaq@newstracksite.vocalwire.com

अफसर हक वरिष्ठ पत्रकार हैं और 2015 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला और लोक भार्ती जैसे प्रतिष्ठानों से जुड़े रहे हैंं। आपने विभिन्न विषयों पर धारदार रिपोर्टिंग से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

Next Story