Jalaun News: जालौन एट टोल प्लाजा पर ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, 370 वाहनों के चालान

Jalaun News: जालौन के एट टोल प्लाजा पर ट्रैफिक पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए 370 वाहनों के चालान किए। नशे में वाहन चलाने और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया गया।

Afsar Haq
Published on: 18 May 2026 6:09 PM IST
Jalaun News: जालौन एट टोल प्लाजा पर ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, 370 वाहनों के चालान
X

Jalaun News

Jalaun News: जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। रविवार देर रात ऐट टोल प्लाजा पर विशेष अभियान चलाकर नशे में वाहन चलाने वालों समेत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

कानपुर-झांसी हाईवे पर एडीजी यातायात उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच में 14 चालक शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए, जिनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई। वहीं 13 वाहनों पर मॉडिफाइड साइलेंसर और 14 वाहनों पर बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट पाए जाने पर भी कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस ने अभियान के दौरान कुल 370 वाहनों के चालान कर 5 लाख 65 हजार 500 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया। इसके अलावा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 195 लोगों पर भी कार्रवाई करते हुए 2 लाख 54 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।यातायात प्रभारी वीर बहादुर ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की सबसे बड़ी वजह नशा, नींद और तेज रफ्तार है। उन्होंने लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।


Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story