Jalaun News:जालौन में लूट-डकैती की योजना बनाते पांच आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचे और चोरी के औजार बरामद

Jalaun News: जालौन में पुलिस ने लूट और डकैती की योजना बना रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, चार कारतूस, छह मोबाइल फोन, चोरी के औजार और 1,950 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

Afsar Haq
Published on: 28 Nov 2026 4:50 PM IST
Jalaun News:जालौन में लूट-डकैती की योजना बनाते पांच आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचे और चोरी के औजार बरामद
X

Jalaun News

Jalaun News: पुलिस ने लूट और डकैती की योजना बना रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, चार कारतूस, ताला तोड़ने के औजार, छह मोबाइल फोन और 1,950 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से मिले दो चारपहिया वाहनों को भी सीज कर दिया गया है।

शनिवार को रामपुरा थाना प्रभारी कृष्णपाल सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 नवंबर की रात वह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रामपुरा-माधौगढ़ मार्ग पर ग्राम भीखमपुरा के पास रानू कुशवाहा के बगीचे के नजदीक पांच संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी सुनसान स्थान पर एकत्र होकर लूट और डकैती की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज राईन, अंशु तिवारी, समीर राईन, मोहम्मद सफीक राईन उर्फ कल्लू और राज उर्फ छोटू के रूप में हुई है। इनमें से चार आरोपी कोंच के मालवीय नगर के निवासी हैं, जबकि एक आरोपी कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम करमचंदपुर का रहने वाला है।

तलाशी के दौरान पुलिस को 315 बोर के दो तमंचे, चार कारतूस, लोहे का कटर, सब्बल, प्लास, हथौड़ी, पेचकस और लोहे की सरिया सहित अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी और ताले तोड़ने के लिए इन औजारों का इस्तेमाल करने की तैयारी में थे।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह, रामप्रकाश सिंह सहित पुलिस टीम शामिल रही।

Afsar Haq
ABOUT THE AUTHOR

Afsar Haq

वरिष्ठ संवाददाता, जालौनafsarhaq@newstracksite.vocalwire.com

अफसर हक वरिष्ठ पत्रकार हैं और 2015 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला और लोक भार्ती जैसे प्रतिष्ठानों से जुड़े रहे हैंं। आपने विभिन्न विषयों पर धारदार रिपोर्टिंग से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

Next Story