Jalaun News : बकरीद से पहले जालौन में हाई अलर्ट, डीएम-एसपी ने उरई में किया फ्लैग मार्च

Jalaun News : बकरीद से पहले जालौन में हाई अलर्ट, डीएम-एसपी ने उरई में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने की अपील की।

Afsar Haq
Published on: 27 May 2026 9:11 PM IST
Jalaun News :  बकरीद से पहले जालौन में हाई अलर्ट, डीएम-एसपी ने उरई में किया फ्लैग मार्च
X

Jalaun News 

Jalaun News : बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ उरई शहर में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उरई कोतवाली क्षेत्र में निकाले गए फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

डीएम ने बताया कि बकरीद पर्व को लेकर जिले में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। उन्होंने धारा 163 का हवाला देते हुए लोगों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। साथ ही कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के वातावरण में मनाया जाए।


मार्च के दौरान डीएम और एसपी ने धर्मगुरुओं एवं स्थानीय लोगों से संवाद भी किया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि खुले स्थानों, सार्वजनिक मार्गों अथवा सड़कों पर नमाज अदा नहीं की जाएगी। इसके अलावा खुले में कुर्बानी करने पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

एसपी विनय कुमार सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी स्थिति में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

Shalini Rai

Shalini Rai

News Publisher Mail ID - raishalini910@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story