Jalaun News: वकील गयादीन अहिरवार हत्याकांड का मुख्य आरोपी मोनू यादव मुठभेड़ में गिरफ्तार

Jalaun News: जालौन में कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार हत्याकांड के मुख्य आरोपी एक लाख के इनामी मोनू यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।

Afsar Haq
Published on: 4 Nov 2026 8:56 AM IST
Jalaun News:   वकील गयादीन अहिरवार हत्याकांड का मुख्य आरोपी मोनू यादव मुठभेड़ में गिरफ्तार
X

Kalpi Bar Association President Murder Case

Jalaun News: कालपी बार संघ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी एक लाख रुपये के इनामी मोनू यादव उर्फ पवन यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब 2:45 बजे जोल्हूपुर-मदारीपुर के जंगल में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान आरोपी ने झाड़ियों में छिपकर पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की छह राउंड फायरिंग के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल को जिला अस्पताल उरई में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि 31 अक्टूबर को कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार को फाइल देने के बहाने दुर्गा मंदिर चौराहे पर बुलाया गया था। वहां से कार सवार लोग उनका अपहरण कर ले गए थे। बाद में कानपुर में उनका शव बरामद हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।जांच में सामने आए तथ्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कानपुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर अधिवक्ता का शव और हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किए गए थे। हत्या में इस्तेमाल कार की बरामदगी के दौरान कालपी के जंगल में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें आशीष विश्वकर्मा और सर्वेश शुक्ला के पैर में गोली लगी थी, जबकि तीसरा आरोपी गिरफ्तार हुआ था।

इसके बाद पुलिस मुख्य आरोपी मोनू यादव उर्फ पवन यादव की तलाश में जुटी थी। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। ताजा मुठभेड़ के बाद इस हत्याकांड में अब तक कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एएसपी डॉ. ईशान सोनी ने मुठभेड़ और पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस अब हत्याकांड की साजिश, हत्या की वजह और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

Afsar Haq
ABOUT THE AUTHOR

Afsar Haq

वरिष्ठ संवाददाता, जालौनafsarhaq@newstracksite.vocalwire.com

अफसर हक वरिष्ठ पत्रकार हैं और 2015 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला और लोक भार्ती जैसे प्रतिष्ठानों से जुड़े रहे हैंं। आपने विभिन्न विषयों पर धारदार रिपोर्टिंग से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

Next Story