Jalaun News: जालौन में अवैध वसूली पर डीएम का एक्शन, वाटरमैन निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश

Jalaun News: जालौन की कोंच मंडी में किसानों से अवैध वसूली के मामले में डीएम ने सख्त कार्रवाई करते हुए वाटरमैन अशोक गुप्ता को निलंबित कर दिया है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।

Afsar Haq
Published on: 21 May 2026 4:49 PM IST
Jalaun News: जालौन में अवैध वसूली पर डीएम का एक्शन, वाटरमैन निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश
X

Jalaun News

Jalaun News: मंडी में किसानों से अवैध वसूली किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कराई, जिसमें किसानों के आरोप सही पाए गए। इसके बाद संबंधित कर्मचारी अशोक गुप्ता, वाटरमैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

जालौन जनपद की कोंच मंडी में किसानों से अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में किसानों ने मंडी में अनियमितता और जबरन वसूली के आरोप लगाए थे। मामला जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के संज्ञान में आते ही उन्होंने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उप जिलाधिकारी कोंच हेमंत पटेल को जांच अधिकारी नियुक्त कर पूरे प्रकरण की जांच कराई।जांच के दौरान किसानों द्वारा लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। जांच रिपोर्ट में मंडी के अशोक गुप्ता, वाटरमैन द्वारा अनियमितता एवं अवैध वसूली किए जाने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट मिलते ही जिलाधिकारी ने अशोक गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के साथ विस्तृत विभागीय जांच के निर्देश जारी कर दिए।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने स्पष्ट कहा कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार या अवैध वसूली किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों को परेशान करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story