Jalaun News: जालौन ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Jalaun News: जालौन में ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

Afsar Haq
Published on: 17 Jun 2026 5:26 PM IST
Jalaun News
X

Jalaun News(Photo-Social Media)

Jalaun News: झांसी रोड स्थित चार खंभा के पास ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जालौन के डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम जैसारी कला निवासी 35 वर्षीय जगत सिंह उर्फ जुगाड़ी अहिरवार पुत्र लक्ष्मण की मंगलवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

घटना झांसी रोड स्थित चार खंभा के पास रेलवे ट्रैक पर हुई। मृतक के फूफा संतोष कुमार ने बताया कि जगत सिंह दिल्ली में मजदूरी करता था और करीब 20 दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। मंगलवार शाम लगभग चार बजे वह घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

बुधवार सुबह ग्रामीणों को सूचना मिली कि चार खंभा के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान जगत सिंह उर्फ जुगाड़ी के रूप में की। पहचान होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक अपने पीछे पत्नी गायत्री तथा तीन बच्चों मयंक, खुशी और भूमि को छोड़ गया है। घटना के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक जगत सिंह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था और घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Afsar Haq
ABOUT THE AUTHOR

Afsar Haq

अफसर हक वरिष्ठ पत्रकार हैं और 2015 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला और लोक भार्ती जैसे प्रतिष्ठानों से जुड़े रहे हैंं। आपने विभिन्न विषयों पर धारदार रिपोर्टिंग से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

Next Story