Jalaun News: भूमि विवाद के आरोपों के बीच 40 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Jalaun News: जालौन के साहोनाका में भूमि विवाद से परेशान 40 वर्षीय युवक प्रदीप कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले बनाए गए वीडियो में उसने प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस जांच में जुटी।

Afsar Haq
Published on: 16 Aug 2026 10:52 AM IST
Jalaun News: भूमि विवाद के आरोपों के बीच 40 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान
X

Jalaun News

Jalaun News: नगर के साहोनाका मोहल्ले में रविवार को 40 वर्षीय युवक प्रदीप कुमार (पुत्र स्वर्गीय श्रीराम) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो बनाया था। इसमें उसने अपनी परेशानी बताते हुए कुछ लोगों पर भूमि विवाद को लेकर दबाव बनाने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।परिजनों के अनुसार, मृतक प्रदीप के परिवार में पांच पुत्रियां—कविता, दीक्षा, ललिता, छुटकी और छोटी—तथा दो पुत्र केशव और धीरज हैं। इस दुखद घटना के बाद बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने कुछ दबंगों पर गरीब लोगों की जमीन व प्लॉट पर अवैध कब्जा करने, जबरन बैनामा कराने और पैसों के लेनदेन में गड़बड़ी करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर युवक के मोबाइल में मिले वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों को जांच में शामिल कर लिया है। इसके साथ ही भूमि विवाद से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि निष्पक्ष जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Afsar Haq
ABOUT THE AUTHOR

Afsar Haq

वरिष्ठ संवाददाता, जालौनafsarhaq@newstracksite.vocalwire.com

अफसर हक वरिष्ठ पत्रकार हैं और 2015 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला और लोक भार्ती जैसे प्रतिष्ठानों से जुड़े रहे हैंं। आपने विभिन्न विषयों पर धारदार रिपोर्टिंग से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

Next Story