TRENDING TAGS :
Jalaun News: जालौन में लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 शांतिपूर्ण संपन्न, 543 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
Jalaun News: जालौन में गुरुवार को लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 3336 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2793 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 543 अनुपस्थित रहे।
Jalaun News
Jalaun News: जालौन में गुरुवार को आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराई गई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, प्रवेश व्यवस्था तथा परीक्षार्थियों की सुविधाओं की गहन जांच की गई।
गुरुवार को जनपद में कुल 9 परीक्षा केंद्रों पर लेखपाल मुख्य परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें 3336 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2793 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 543 अनुपस्थित रहे। प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे।आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में 480 में से 399 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 81 अनुपस्थित रहे। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 384 में से 318 उपस्थित और 66 अनुपस्थित दर्ज किए गए।
डीएवी इंटर कॉलेज में 240 में से 199 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 41 गैरहाजिर रहे। दयानंद वैदिक कॉलेज में 312 में से 273 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।इसी प्रकार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 314, राजकीय इंटर कॉलेज में 318, सनातन धर्म इंटर कॉलेज में 323, सर्वोदय इंटर कॉलेज में 324 तथा श्री गांधी इंटर कॉलेज में 325 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।


