Jalaun News: पारिवारिक कलह से आहत व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम

Jalaun News: जालौन में पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव के कारण एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

Afsar Haq
Published on: 16 Jun 2026 8:12 PM IST
Jalaun News: पारिवारिक कलह से आहत व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम
X

Jalaun News

Jalaun News: जालौन में पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव के चलते एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सिरसा कलार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नियामतपुर चौकी के खड़गोई पुरवा गांव में सोमवार को यह घटना सामने आई। गांव निवासी 42 वर्षीय शिवकुमार, पुत्र चेतराम जोशी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों ने बताया कि शिवकुमार की पत्नी 14 जून को किसी पारिवारिक कारण से अपने मायके चली गई थी। इससे पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि शिवकुमार शराब पीने का आदी था, जिसके कारण घर में अक्सर तनाव की स्थिति बनी रहती थी। पत्नी के मायके चले जाने और घरेलू कलह से उपजे मानसिक दबाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

घटना की सूचना मिलते ही नियामतपुर चौकी प्रभारी चेतराम बुंदेला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए तथा शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

Afsar Haq
ABOUT THE AUTHOR

Afsar Haq

अफसर हक वरिष्ठ पत्रकार हैं और 2015 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला और लोक भार्ती जैसे प्रतिष्ठानों से जुड़े रहे हैंं। आपने विभिन्न विषयों पर धारदार रिपोर्टिंग से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

Next Story