TRENDING TAGS :
Jalaun News; जालौन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर एक्शन: 17 सीनियर छात्र 3 माह के लिए निलंबित
Jalaun News: जालौन राजकीय मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, 17 सीनियर छात्र तीन महीने के लिए निलंबित और 25-25 हजार रुपये से दंडित।
Jalaun MBBS Ragging Case
Jalaun News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के 2025 बैच के जूनियर छात्रों से रैगिंग के मामले में कॉलेज प्रबंधन ने कार्रवाई का दायरा बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर रैगिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पहले सात सीनियर छात्रों को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर प्रत्येक पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। अब विस्तृत जांच में 10 और छात्र दोषी पाए गए हैं। इसके बाद कुल 17 छात्रों पर कार्रवाई करते हुए तीन माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। साथ ही प्रत्येक छात्र पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
पिछले दिनों राजकीय मेडिकल कॉलेज में सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों की रैंकिंग करने के मामले में कॉलेज प्रशासन की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है। मामले के सामने आने के बाद प्रबंधन ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए संबंधित छात्रों की भूमिका की पड़ताल की। इसके साथ ही प्राचार्य ने निर्देश जारी कर स्पष्ट किया था कि जूनियर छात्रों से मोबाइल नंबर मांगना भी दंडनीय कृत्य माना जाएगा।वही
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन रैगिंग के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है। एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर 17 छात्रों को तीन माह के लिए निलंबित करने के साथ 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।उन्होंने स्पष्ट किया कि कॉलेज परिसर में रैगिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी रैगिंग में शामिल पाए जाने वाले छात्रों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला फिर चर्चा में आ गया है।


