Jalaun News: स्वतंत्र देव सिंह ने किया मतदान, बोले—स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा की होगी बंपर जीत

Jalaun News: जालौन के उरई स्थित जिला परिषद मतदान केंद्र पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन में मतदान किया।

Afsar Haq
Published on: 23 Oct 2026 10:58 AM IST
Jalaun News: स्वतंत्र देव सिंह ने किया मतदान, बोले—स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा की होगी बंपर जीत
X

Jalaun News

Jalaun News: उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन के तहत उरई स्थित जिला परिषद में बने मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की जीत का दावा करते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्नातक और शिक्षक निर्वाचन का सदन महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां शिक्षकों और स्नातकों से जुड़ी समस्याओं को उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाता है।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि शिक्षक और स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर योग्य प्रत्याशियों का चयन करते हैं। उच्च सदन में इन प्रतिनिधियों के माध्यम से शिक्षकों, शिक्षामित्रों और स्नातकों से जुड़े मुद्दों को उठाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने शिक्षकों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के हित में कई कदम उठाए हैं।

भाजपा की जीत का किया दावा, सपा पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा भाजपा को चुनाव में हार मिलने के दावों पर पलटवार करते हुए जलशक्ति मंत्री ने कहा कि जनता अपना मन बना चुकी है और भाजपा इस चुनाव में शानदार जीत दर्ज करेगी।उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में बिजली संकट, गुंडागर्दी और कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं थीं। इसके विपरीत, मौजूदा सरकार में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में काम किया गया है।स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में धार्मिक और पर्यटन स्थलों के विकास से उत्तर प्रदेश की पहचान बढ़ी है। काशी विश्वनाथ, अयोध्या, वृंदावन और चित्रकूट जैसे धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास प्रदेश में सुरक्षा, विकास और रोजगार के अवसरों को और मजबूत करना है।

Afsar Haq
ABOUT THE AUTHOR

Afsar Haq

वरिष्ठ संवाददाता, जालौनafsarhaq@newstracksite.vocalwire.com

अफसर हक वरिष्ठ पत्रकार हैं और 2015 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला और लोक भार्ती जैसे प्रतिष्ठानों से जुड़े रहे हैंं। आपने विभिन्न विषयों पर धारदार रिपोर्टिंग से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

Next Story