TRENDING TAGS :
Jalaun News: गोहन पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का 2 माह के बाद किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; हत्या में प्रय
Jalaun News: पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर उसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
Jalaun News
Jalaun News: गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुरा में करीब दो महीने पहले हुई बुजुर्ग की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने शादी समारोह के दौरान हुई मारपीट और कथित बेइज्जती का बदला लेने के लिए हत्या करने की बात स्वीकार की है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर उसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 22 जून 2026 को ग्राम पृथ्वीपुरा निवासी राकेश तिवारी ने गोहन थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनके पिता गिरजाशंकर तिवारी की अज्ञात व्यक्ति ने डंडे से पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल से फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य जुटाए गए और इलेक्ट्रॉनिक व भौतिक साक्ष्यों को खंगाला गया।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह न अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच के दौरान राजू दुबे उर्फ राजकुमार पुत्र प्रभुदयाल दुबे, निवासी ग्राम बिठौली, थाना बिठौली, जनपद इटावा को चिन्हित कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी भांजी रूपाली की शादी 19 फरवरी 2026 को हुई थी। शादी में तेल की रस्म के दौरान शराब पीने को लेकर गिरजाशंकर ने उसे थप्पड़ों से पीटा था और कथित तौर पर घर से भगा दिया था। आरोपी के मुताबिक, इस घटना से वह काफी आहत था और तभी से बदला लेने की बात उसके मन में थी।
पुलिस के अनुसार, 21 जून की रात आरोपी पृथ्वीपुरा पहुंचा, जहां गिरजाशंकर खेत पर लेटे थे। आरोपी ने कथित तौर पर डंडे से उनके सिर पर कई वार किए और मौत होने के बाद डंडा समरसेबल के पास सूखे नाले में फेंककर भाग गया था।


