TRENDING TAGS :
Jalaun News: नवविवाहिता को जिंदा जलाने का आरोप, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Jalaun News: जालौन नवविवाहिता को कथित रूप से जिंदा जलाने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। आग से गंभीर रूप से झुलसी महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Jalaun News
Jalaun News: कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पटेल नगर में रविवार को एक नवविवाहिता के गंभीर रूप से झुलसने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से आग की लपटों में घिरी महिला को तत्काल बाहर निकाला गया और उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि महिला की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी। विवाह के बाद से पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चलता रहा। परिजनों के अनुसार पति के अन्य महिलाओं से बातचीत को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। इसी बात को लेकर रविवार को भी विवाद हुआ, जिसके बाद यह घटना घटित हो गई।झुलसी महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान अपने पति पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही कोंच कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।


