Jalaun News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से मैकेनिक की मौत, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

Jalaun News: जालौन में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मैकेनिक को मारी टक्कर। उरई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया।

Afsar Haq
Published on: 1 Nov 2026 2:46 PM IST
Jalaun News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से मैकेनिक की मौत, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
X

Jalaun News: जालौन कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से एक मैकेनिक घायल हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल मैकेनिक ने मेडिकल कॉलेज उरई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। तीन मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया उठने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जानकारी के अनुसार, नगर के मोहल्ला चिमन दुबे निवासी शहंशाह (36) ट्रैक्टर मैकेनिक का काम करते थे। बताया जाता है कि वह सड़क पर अपने काम में लगे हुए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शहंशाह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल शहंशाह को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

शहंशाह की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। तीन बेटियों के पिता की मौत ने परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। जिस पिता के सहारे बेटियों का भविष्य संवरना था, अब उनके सिर से वही साया हमेशा के लिए उठ गया।घटना के बाद मोहल्ले में भी शोक का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Afsar Haq
ABOUT THE AUTHOR

Afsar Haq

वरिष्ठ संवाददाता, जालौनafsarhaq@newstracksite.vocalwire.com

अफसर हक वरिष्ठ पत्रकार हैं और 2015 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला और लोक भार्ती जैसे प्रतिष्ठानों से जुड़े रहे हैंं। आपने विभिन्न विषयों पर धारदार रिपोर्टिंग से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

Next Story