Jalaun News: ऑनलाइन आईपीएल सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, पांच फरार

Jalaun News: जालौन में साइबर क्राइम और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ऑनलाइन आईपीएल सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।

Afsar Haq
Published on: 22 May 2026 7:35 PM IST
Jalaun News: ऑनलाइन आईपीएल सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, पांच फरार
X

Jalaun News

Jalaun News: साइबर क्राइम थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के बड़े कारोबार का खुलासा करते हुए छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके पांच साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से लाखों रुपये की नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से ऑनलाइन सट्टेबाजी संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। मुखबिर से सूचना मिलने पर साइबर क्राइम थाना और माधौगढ़ कोतवाली पुलिस की टीम ने डिकौली मोड़ स्थित भीमनगर रोड पर संयुक्त रूप से छापा मारा। पुलिस की दबिश पड़ते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके से पटेल नगर निवासी पवन मिसुरिया (42) को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके अन्य साथी भाग निकलने में सफल रहे।

फरार आरोपियों में सागर दुबे निवासी माधौगढ़, विपिन वर्मा निवासी सरावन, अतुल दुबे निवासी चितौरा, जानू भाटिया निवासी आजाद नगर तथा अकुंश गुप्ता निवासी माधौगढ़ शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 3 लाख 22 हजार 780 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसे सट्टेबाजी में इस्तेमाल किया जा रहा था।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story