Jalaun News: जालौन माता रानी की भक्ति में रंगा उरई, गरबा-डांडिया की धुन पर थिरकीं महिलाएं

Jalaun News: जालौन के उरई में माता रानी की भक्ति का रंग देखने को मिला। गरबा-डांडिया की धुन पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और भक्तिमय माहौल में उत्सव मनाया।

Afsar Haq
Published on: 18 Oct 2026 10:23 PM IST
Jalaun News
X

Jalaun News(Photo-Social Media)

Jalaun News: शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर उरई नगर में माता रानी की भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। कहीं माता के जयकारे गूंजे तो कहीं भजन-कीर्तन के बीच गरबा और डांडिया की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। नगर के मोहल्ला नया पाठकपुरा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पारंपरिक गरबा व डांडिया नृत्य के माध्यम से मां दुर्गा की आराधना की। बाहर से आए कलाकारों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

नवरात्रि के अवसर पर नया पाठकपुरा मोहल्ले में माता रानी की प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां प्रतिदिन श्रद्धा और उत्साह के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। सुबह-शाम माता रानी की पूजा-अर्चना के साथ भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

इसी क्रम में माता रानी की झांकी के दौरान गरबा और डांडिया नृत्य का विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों ने पारंपरिक अंदाज में नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। उनके साथ नगर की महिलाओं ने भी पूरे उत्साह के साथ डांडिया खेला। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने संगीत की धुन पर कदम मिलाते हुए नवरात्रि की खुशियां साझा कीं। भक्ति गीतों और डांडिया की ताल से पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, उल्लास और सांस्कृतिक परंपरा की खूबसूरत झलक देखने को मिली। महिलाओं की भागीदारी ने आयोजन को खास बना दिया। नवरात्रि के इस उत्सव ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक मेलजोल और आपसी सद्भाव का संदेश भी दिया। माता रानी के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पर्व मनाया और मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

Afsar Haq
ABOUT THE AUTHOR

Afsar Haq

वरिष्ठ संवाददाता, जालौनafsarhaq@newstracksite.vocalwire.com

अफसर हक वरिष्ठ पत्रकार हैं और 2015 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला और लोक भार्ती जैसे प्रतिष्ठानों से जुड़े रहे हैंं। आपने विभिन्न विषयों पर धारदार रिपोर्टिंग से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

Next Story