Jalaun News जालौन हादसे में शहीद पुलिसकर्मियों को नम आंखों से अंतिम विदाई देकर घर के लिए किया रवाना

Jalaun News : नूंह एक्सप्रेसवे हादसे में जान गंवाने वाले जालौन पुलिस के चार कर्मियों को पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

Afsar Haq
Published on: 6 May 2026 11:17 AM IST
Jalaun News जालौन हादसे में शहीद पुलिसकर्मियों को नम आंखों से अंतिम विदाई देकर घर के लिए किया रवाना
X

Jalaun Police Martyrs

Jalaun News : उरई हरियाणा के नूंह में एक्सप्रेसवे हादसे में जान गंवाने वाले जालौन पुलिस के चार कर्मियों को पुलिस लाइन में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान माहौल गमगीन रहा।उरई हरियाणा मे भीषण सड़क हादसे में जालौन जनपद में तैनात चार पुलिसकर्मियों समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत के बाद वुधवार को उनके पार्थिव शरीर पुलिस लाइन लाए गए, जहां पूरे सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई।

हादसे में सब इंस्पेक्टर मोहित यादव, सब इंस्पेक्टर सत्यभान, सिपाही अशोक और सिपाही प्रदीप की जान चली गई। पोस्टमार्टम के बाद चारों के शवों को कड़ी सुरक्षा के बीच जालौन लाया गया। पुलिस लाइन पहुंचते ही अधिकारियों और जवानों ने दिवंगतों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।इस दौरान एडीजी कानपुर आलोक कुमार, आईजी झांसी आशीष कुलाहरी, डीएम राजेश कुमार पांडेय, एसपी विनय कुमार सिंह, एएसपी ईशान सोनी सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शोक सभा में मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम थीं और पूरा वातावरण गमगीन हो गया।

मृतक पुलिसकर्मियों के परिजन भी मौके पर मौजूद रहे। अपने प्रियजनों के पार्थिव शरीर को देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अधिकारियों व स्थानीय लोगों ने उन्हें ढांढस बंधाया।श्रद्धांजलि के उपरांत अधिकारियों ने पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिए। इसके बाद सभी शवों को पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनके पैतृक आवास के लिए रवाना किया गया, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।इस घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। अधिकारियों ने दिवंगतों को कर्तव्यनिष्ठ और बहादुर बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story