Jalaun News: जालौन में तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, कई यात्री घायल

Jalaun News: जालौन के नदीगांव थाना क्षेत्र में उरई से नदीगांव जा रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए, जिन्हें पुलिस और ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

Afsar Haq
Published on: 18 Jun 2026 3:19 PM IST
Jalaun News: जालौन में तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, कई यात्री घायल
X

Jalaun News

Jalaun News: नदीगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर उरई से नदीगांव जा रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।नदीगांव थाना क्षेत्र के कनहरी और कनासी गांव के बीच गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उरई से नदीगांव की ओर जा रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे।

जानकारी के अनुसार बस तेज रफ्तार में चल रही थी। कनहरी-कनासी मार्ग पर पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते बस अचानक सड़क पर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री सीटों के बीच फंस गए, जबकि कुछ ने खिड़कियों और दरवाजों के रास्ते बाहर निकलने का प्रयास किया।हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना पर नदीगांव थाना पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई।

पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को बस से सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नदीगांव भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में घायलों का उपचार किया जा रहा है। हादसे में अधिकांश यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कुछ लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना माना जा रहा है। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

Afsar Haq
ABOUT THE AUTHOR

Afsar Haq

अफसर हक वरिष्ठ पत्रकार हैं और 2015 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला और लोक भार्ती जैसे प्रतिष्ठानों से जुड़े रहे हैंं। आपने विभिन्न विषयों पर धारदार रिपोर्टिंग से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

Next Story