Jalaun News: जालौन में शादी का सामान लेकर लौट रहे बाइक सवार की मौत, तीन घायल

Jalaun News: जालौन के कोंच क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए।

Afsar Haq
Published on: 18 Jun 2026 8:13 PM IST
Jalaun News: जालौन में शादी का सामान लेकर लौट रहे बाइक सवार की मौत, तीन घायल
X

Jalaun News

Jalaun News: जालौन में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके तीन रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग शादी का सामान खरीदकर अपने गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद ग्रामीणों ने कार चालक को वाहन समेत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

कोंच कोतवाली क्षेत्र के गोरा करनपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे दीपेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद कार चालक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और कार सहित पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), कोंच भेजा।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, मृतक और घायल आपस में रिश्तेदार हैं। वे एक शादी समारोह के लिए सामान खरीदकर वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी गोरा करनपुर के पास यह हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Afsar Haq
ABOUT THE AUTHOR

Afsar Haq

अफसर हक वरिष्ठ पत्रकार हैं और 2015 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला और लोक भार्ती जैसे प्रतिष्ठानों से जुड़े रहे हैंं। आपने विभिन्न विषयों पर धारदार रिपोर्टिंग से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

Next Story