TRENDING TAGS :
Jalaun News :जालौन में छोटे भाई से विवाद के बाद किशोरी ने खाया जहर, मौत
Jalaun News : जालौन के टिकरी गांव में छोटे भाई से विवाद के बाद किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
Jalaun News
Jalaun News: जालौन के सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरी में एक किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार ग्राम टिकरी निवासी किशोरी फूलवती घर पर अपने छोटे भाई के साथ अकेली थी।
बताया गया कि उसकी मां रज्जो देवी अपने परिजनों के साथ औरैया में पथरी का इलाज कराने गई हुई थीं। घर पर खेलते समय फूलवती का छोटे भाई से विवाद हो गया। इसी दौरान उसने छोटे भाई की पिटाई कर दी। बाद में डांट-फटकार के डर से किशोरी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया।
कुछ देर बाद जब परिजन वापस घर लौटे तो उन्होंने फूलवती को बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ा देखा। यह देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में परिजन उसे पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सिरसाकलार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, किशोरी की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।


