Jalaun News: पैसे उड़ाने का वीडियो वायरल, जालौन में पुलिसकर्मी सस्पेंड

Jalaun News: Jalaun में वायरल वीडियो के बाद थाना चुर्खी में तैनात मुख्य आरक्षी अशोक कुमार को नर्तकियों पर पैसे उड़ाने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस विभाग ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए जांच शुरू कर दी है और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Harsh Sharma
Published on: 23 May 2026 10:30 PM IST
Jalaun News: पैसे उड़ाने का वीडियो वायरल, जालौन में पुलिसकर्मी सस्पेंड
X

Jalaun News: Jalaun में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। वायरल वीडियो के आधार पर थाना चुर्खी में तैनात मुख्य आरक्षी अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

वायरल वीडियो में पैसे उड़ाते दिखे आरक्षी

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर दो वीडियो तेजी से वायरल हुए थे। इन वीडियो में मुख्य आरक्षी अशोक कुमार एक निजी तिलक समारोह में आयोजित नृत्य कार्यक्रम के दौरान नर्तकियों पर पैसे उड़ाते नजर आ रहे थे। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, लोगों ने पुलिस विभाग की कार्यशैली और वर्दी की मर्यादा पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। मामला तेजी से तूल पकड़ता गया और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गया।


जांच के बाद हुई कार्रवाई

मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच क्षेत्राधिकारी कालपी को सौंपी गई। जांच में यह पुष्टि हुई कि मुख्य आरक्षी अशोक कुमार निजी निमंत्रण पर कार्यक्रम में शामिल हुए थे और वहां नृत्य कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सार्वजनिक रूप से पैसे उड़ाए। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने इसे अनुशासनहीनता और विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला कृत्य माना। इसके बाद तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई।

पुलिस विभाग की सख्त चेतावनी

कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग ने साफ संदेश दिया है कि वर्दी पहनने वाले किसी भी कर्मचारी से अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग ने कहा कि पुलिस की वर्दी सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है, इसलिए उसकी गरिमा बनाए रखना अनिवार्य है।

सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी

अधिकारियों ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। यदि कोई पुलिसकर्मी या कर्मचारी विभाग की छवि खराब करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Harsh Sharma

Harsh Sharma

Mail ID - harsha4avan@gmail.com

Digital Journalist & Sub Editor

Next Story