Jalaun News: कोच तहसील में मानसिक युवक से मारपीट, दो होमगार्ड सस्पेंड

Jalaun News: जालौन के कोच तहसील परिसर में मानसिक युवक से मारपीट का वीडियो वायरल होने पर डीएम के संज्ञान के बाद दो होमगार्ड जवान निलंबित किए गए।

Afsar Haq
Published on: 26 May 2026 3:32 PM IST (Updated on: 26 May 2026 8:02 PM IST)
Two home guards suspended, mentally beaten in Koch tehsil
X

कोच तहसील में मानसिक युवक से मारपीट, दो होमगार्ड सस्पेंड (Photo- Newstrack)

Jalaun News: जालौन, उरई। सोशल मीडिया पर मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक के साथ अभद्रता और मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद होमगार्ड विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला कमांडेंट होमगार्ड राजेश सिंह ने तहसील कोच में तैनात दो होमगार्ड जवानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि भविष्य में किसी भी जवान द्वारा ऐसी हरकत किए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक के साथ होमगार्ड ने मारपीट की थी

जानकारी के अनुसार 25 मई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें तहसील कोच परिसर में दो होमगार्ड एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी फैल गई और मामले की शिकायत जिला प्रशासन तक पहुंची।

जिला कमांडेंट ने होमगार्ड रामकिशुन एवं विजय सिंह पाल को निलंबित कर दिया

जिला कमांडेंट राजेश सिंह द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि प्रथम दृष्टया दोनों जवानों का आचरण अनुशासनहीनता एवं विभाग की छवि धूमिल करने वाला पाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए होमगार्ड रामकिशुन एवं विजय सिंह पाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वही सभी होमगार्ड को सख्त चेतावनी भी दी गई है।

विभागीय जांच शुरू

होमगार्ड जवानों को संवेदनशील परिस्थितियों में संयम और मानवीय व्यवहार बनाए रखना चाहिए। किसी भी व्यक्ति, विशेषकर मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों के साथ दुर्व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं विभाग ने दोनों जवानों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Publisher Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Experienced Hindi Journalist with 6 Years of Experience

Next Story