Jalaun News: अभिनंदन समारोह में गूंजा भाजपा का विजय मंत्र, कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय का भव्य स्वागत

Jalaun News: नागरिक अभिनंदन समारोह में मंत्री मनोज पांडेय का 51 किलो की माला से स्वागत हुआ, 2027 में भाजपा की हैट्रिक का दावा किया गया।

Afsar Haq
Published on: 5 Jun 2026 6:15 PM IST (Updated on: 5 Jun 2026 9:00 PM IST)
Cabinet Minister Manoj Pandeys grand welcome
X

अभिनंदन समारोह में गूंजा भाजपा का विजय मंत्र, कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय का भव्य स्वागत (Photo- Newstrack)

Jalaun News: जालौन। उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय, मंत्री बनने के बाद पहली बार जनपद भ्रमण पर पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। नगर के प्रवेश द्वार पर बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और भाजपा के पक्ष में जमकर नारेबाजी की।

इसके बाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदामा दीक्षित द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय पहुंचे। समारोह में उनका 51 किलो की विशाल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी प्रदेश में सरकार बनाकर हैट्रिक लगाएगी- मनोज कुमार पांडेय

कार्यकर्ताओं के उत्साह और जोश को देखकर मंत्री ने कहा कि यह ऊर्जा और उत्साह वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव तक बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के विश्वास के बल पर पार्टी उत्तर प्रदेश में तीसरी बार लगातार सरकार बनाकर हैट्रिक लगाएगी।


मंत्री मनोज पांडेय ने कार्यक्रम के आयोजक एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदामा दीक्षित की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे ऊर्जावान और समर्पित युवा कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी की नीतियां गांव-गांव तक पहुंच रही हैं। उन्होंने युवाओं से संगठन को मजबूत बनाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय ब्राह्मण समाज द्वारा मंत्री का फलों से तुलादान कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, एमएलसी प्रतिनिधि आरती निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

वही कार्यक्रम संयोजक सुदामा दीक्षित ने सभी आए हुए मेहमानों और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया

Afsar Haq
ABOUT THE AUTHOR

Afsar Haq

अफसर हक वरिष्ठ पत्रकार हैं और 2015 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला और लोक भार्ती जैसे प्रतिष्ठानों से जुड़े रहे हैंं। आपने विभिन्न विषयों पर धारदार रिपोर्टिंग से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

Next Story