Jalaun News: कांग्रेसियों ने Nehru Death Anniversary पर दी श्रद्धांजलि,आदर्शों पर चलने का संकल्प

Jalaun News: बुधवार को शहीद भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय रामनगर में प. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

Afsar Haq
Published on: 27 May 2026 4:25 PM IST
Jalaun News
X

Jalaun News कांग्रेस ने पुण्यतिथि पर जवाहरलाल नेहरू को याद किया(Social Media)

Jalaun News: भारत रत्न एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर बुधवार को शहीद भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय रामनगर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

सभा का संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने किया। उन्होंने नेहरू जी के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और आधुनिक भारत के निर्माण में निभाई गई भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अय्यूब अंसारी ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश को मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था देने के साथ विकास की नई दिशा प्रदान की।

ओबीसी संगठन के जिलाध्यक्ष दुलीचंद्र विश्वकर्मा ने देश की आजादी में नेहरू जी के योगदान को याद किया, जबकि जालौन नगर अध्यक्ष राजा भइया दोहरे ने उनके कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर ने कहा कि प्रत्येक कांग्रेसी कार्यकर्ता को नेहरू जी के पदचिह्नों पर चलकर देश सेवा के लिए समर्पित रहना चाहिए। इस दौरान सीताराम वर्मा, अतीक खान, नफीस पठान, बाबू खां मंसूरी, शकुंतला तिवारी, सिद्धार्थ दिवोलिया, कुलदीप सोनी, विष्णु चतुर्वेदी, नरेंद्र शर्मा, जाकिर अंसारी, भुवन त्रिपाठी, आशीष बुंदेला, जावेद खान, देवेंद्र वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, किसान कांग्रेस एवं अन्य फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Mail ID - rkvajpei@gmail.com

An innovative journalist with great ideas

Next Story