Jalaun News: मिलावटी सुपाड़ी पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, दो प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए

Jalaun News: जालौन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी सुपाड़ी के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो प्रतिष्ठानों से नमूने लिए। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Afsar Haq
Published on: 13 May 2026 5:37 PM IST
Jalaun News
X

Jalaun News(Photo-Social Media)

Jalaun News: जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों और तंबाकू मिश्रित सुपाड़ी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए।

अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अजनारी बाईपास स्थित लल्लाधाम के पास श्री बालाजी ट्रेडर्स, प्रोपराइटर मनोज कुमार अग्रवाल के प्रतिष्ठान से सुगंधित सुपाड़ी “महाशिव गोल्ड” का नमूना लिया। इसके अलावा कुईया रोड, उरई स्थित प्रोपराइटर संजय राजपूत के प्रतिष्ठान से “भोला शंकर” ब्रांड स्वादिष्ट सुपाड़ी का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि उत्पाद मानकों के विपरीत पाए जाते हैं तो संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा जिले में लगातार अभियान चलाकर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह ने कहा कि आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि आगे भी जिले के विभिन्न बाजारों में निरीक्षण और सैंपलिंग अभियान जारी रहेगा। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैया लाल यादव और सुनील कुमार सहित विभागीय टीम मौजूद रही।

Anjali Soni

Anjali Soni

Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.com

Next Story