Jalaun News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल, देर रात हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

Jalaun News: जालौन में देर रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Afsar Haq
Published on: 13 May 2026 2:13 PM IST
Jalaun News
X

Jalaun News(Photo-Social Media)

Jalaun News: जालौन कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।

रामपुरा से लौटते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मींगनी निवासी बृजेंद्र सिंह पुत्र मुनेश सिंह अपने दोस्त कल्लू के साथ मंगलवार शाम किसी काम से रामपुरा गया था। बताया जा रहा है कि देर रात दोनों युवक बाइक से वापस जालौन की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान सहाव मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात बड़े वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर से दूर जा गिरे दोनों युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर दूर जाकर गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों युवकों को संभालने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी। लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण बृजेंद्र सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उसका साथी कल्लू घायल हो गया।

हादसे के बाद वाहन चालक फरार

सूचना मिलते ही जालौन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ भी की। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया था।

परिवार में मचा कोहराम

घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी हादसे के बाद शोक का माहौल बना हुआ है।

पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.com

Next Story