Jalaun News: जालौन जिला कारागार उरई में आत्मनिर्भरता की नई पहल, डीएम ने शुरू कराई बेकरी यूनिट

Jalaun News: जालौन के उरई जिला कारागार में बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने अत्याधुनिक बेकरी यूनिट का शुभारंभ किया। यहां अब ब्रेड, बिस्किट और अन्य बेकरी उत्पाद तैयार किए जाएंगे।

Afsar Haq
Published on: 14 May 2026 5:13 PM IST
Jalaun News: जालौन जिला कारागार उरई में आत्मनिर्भरता की नई पहल, डीएम ने शुरू कराई बेकरी यूनिट
X

Jalaun News

Jalaun News: जिला कारागार उरई में बंदियों के पुनर्वास, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने अत्याधुनिक बेकरी मशीन एवं बेकरी कक्ष का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत अब कारागार में ही ब्रेड, बिस्किट एवं अन्य बेकरी उत्पाद तैयार किए जाएंगे। इन उत्पादों का उपयोग बंदियों के भोजन एवं नाश्ते में किया जाएगा। साथ ही भविष्य में इन उत्पादों की आपूर्ति पुलिस लाइन और अन्य सरकारी संस्थानों तक किए जाने की भी योजना है।

शुभारंभ के अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि कारागार केवल दंड देने का स्थान नहीं, बल्कि सुधार और आत्मनिर्भरता का केंद्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बंदियों को कौशल आधारित प्रशिक्षण से जोड़ने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य में उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकेंगे। जिला प्रशासन बंदियों के पुनर्वास और रोजगारपरक प्रशिक्षण के लिए लगातार प्रयासरत है।

जेल अधीक्षक नीरज देव ने बताया कि बेकरी यूनिट में तैयार होने वाले सभी उत्पादों की गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यह पहल बंदियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के साथ-साथ कारागार को आत्मनिर्भर बनाने में भी सहायक सिद्ध होगी।इस दौरान जिलाधिकारी ने कारागार परिसर में चल रहे अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था की सराहना की।कार्यक्रम में जेलर प्रदीप कुमार, चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल बर्मन, उपकारापाल अमर सिंह, संगेष कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story